सुरक्षित पेयजल के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की पहल, पांडु जल प्रशोधन संयंत्र का गहन निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे लगातार जल गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में एनएफआर के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक ने पांडु स्थित जल प्रशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान संयंत्र के संचालन, जल प्रशोधन प्रक्रिया और पानी की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली गई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जल प्रशोधन और गुणवत्ता निगरानी की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करना तथा यात्रियों और रेलकर्मियों के लिए सुरक्षित पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान पानी की स्वच्छता, अवशिष्ट क्लोरीन समेत अन्य प्रमुख मानकों की जांच की गई।

जांच के दौरान शुद्ध किए गए पानी में अवशिष्ट क्लोरीन का स्तर 2 पीपीएम दर्ज किया गया। रेलवे के अनुसार पानी की गुणवत्ता से जुड़े जांचे गए प्रमुख मानक संतोषजनक पाए गए। संबंधित अधिकारियों को जल प्रशोधन संयंत्र के नियमित रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

निरीक्षण के दौरान मालीगांव और पांडु के चिकित्सा, इंजीनियरिंग एवं स्वास्थ्य विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को