मेहरमा के सुखाड़ी में चला स्वच्छता अभियान, बच्चों को साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सुखाड़ी पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत की मुखिया आरजू तबस्सुम की अध्यक्षता में आयोजित अभियान के दौरान जल सहियाओं ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुखाड़ी में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया गया।

जल सहियाओं ने बच्चों से नियमित रूप से हाथ धोने, आसपास गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा पंचायत सचिवालय सुखाड़ी के समीप झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

जल सहियाओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है और इसे बनाए रखने के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। अभियान में शोभापुर की जल सहिया उर्मिला कुमारी, सुखाड़ी की रूखशाना खातून, फाजिल खुटहरी की जरीना खातून, मेघचातर की पुष्पा सोरेन और तरखरवा की बेबी देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुखाड़ी के मो. जावेद उस्मानी, शिक्षक श्रवण प्रसाद साह, मनीष कुमार सिंह, वार्ड सदस्य श्रीदेवी गोस्वामी, मुखिया प्रतिनिधि मो. परवेज आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को