लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक हाइवा जब्त किया। गश्ती के दौरान लिट्टीपाड़ा चौक के पास पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने के बाद हाइवा को जब्त कर थाना ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दुमका की ओर से हाइवा संख्या जेएच 04 बी 8761 बालू लेकर लिट्टीपाड़ा के रास्ते साहिबगंज की ओर जा रहा था। लिट्टीपाड़ा चौक के पास गश्ती दल ने संदेह के आधार पर वाहन को रुकवाया और बालू के परिवहन से संबंधित कागजात की जांच की।

पुलिस ने चालक से बालू परिवहन चालान और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से बालू परिवहन की आशंका में हाइवा को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान बालू लदा हाइवा पकड़ा गया है और चालक के पास बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। खनन नियमों के तहत आगे की विधि सम्मत कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन