सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न, 1800 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुए आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर की अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी एवं जिला प्रभारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भागलपुर जिले के करीब 1800 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मान समारोह, अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करना बताया गया।

इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारियों और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें कुंदन कुमारी, प्रीति श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा, प्रीति पांडे, पल्लवी पांडे, सिम्मी झा, किरण राज हंस, रेखा साह और रश्मि झा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहीं। महिला मोर्चा की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के आयोजन में जिला अध्यक्ष संतोष शाह का मार्गदर्शन और सहयोग भी मिला, जिसके चलते कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में