ईदगाह मैदान में फजाइल-ए-दारुल कजा पर अजीमुश्शान इजलास आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित महेशपुर ईदगाह मैदान में बुधवार देर शाम अंजुमन इस्लामिया सोसायटी महेशपुर की ओर से फजाइल-ए-दारुल कजा विषय पर अजीमुश्शान इजलास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग इजलास में पहुंचे, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ रही।

इजलास में पटना के हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मोहम्मद अंजार आलम, मोहम्मद सईदुर रहमान, मोहम्मद हबीबुल्लाह, मोहम्मद सोहराब नदवी, मुजीबुर रहमान कासमी, ऐनुल हक कासमी, सुहैल अख्तर कासमी, मोहम्मद सद्दाम कासमी और हसीबुल्लाह कासमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दारुल कजा की अहमियत, जरूरत और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। फैसल रहमानी ने कहा कि आपसी विवादों और सामाजिक मामलों को शरीयत के दायरे में समझने तथा उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए दारुल कजा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सामाजिक मामलों में सही जानकारी हासिल करने और आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इजलास के दौरान दारुल कजा के संचालन और व्यवस्था को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर कमेटी के सदस्यों को आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

दूर-दराज के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने के कारण ईदगाह मैदान में काफी भीड़ रही। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पप्पू अंसारी, नाहिद अली, जाफर इमाम, शाहिद अहमद और आताबुल रहमान सहित महेशपुर मस्जिद कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में