नगर पंचायत अकबरनगर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, अध्यक्ष किरण देवी ने किया नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत अकबरनगर कार्यालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने दीप प्रज्वलित कर और दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के माध्यम से समाज और देश को नई दिशा देने का काम किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा से देश के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार और आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता और स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार, अपशिष्ट प्रबंधक पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजित कुमार, वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार, पिंटू कुमार और गणेश साह सहित पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार, पिंकू कुमार, चुन्ना कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर