भागलपुर: भागलपुर में “नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के सफर, महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए सामाजिक एवं आर्थिक बदलावों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी रहे। इस दौरान विधान पार्षद विजय कुमार सिंह और विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने की, जबकि नेतृत्व जदयू भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया। मंच संचालन महानगर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शालिनी साह ने किया।
कार्यक्रम में विजय कुमार सिंह ने कहा कि जीविका का दो दशक का सफर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक बदलाव की महत्वपूर्ण यात्रा है। विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाया है। सोनी कुमारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हुआ है। शालिनी साह ने कहा कि जीविका का प्रभाव केवल रोजगार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिला है।
कार्यक्रम में बिहार महिला आयोग की सदस्य शीला टुडू, प्रेम प्रभात देवी, सुड्डू साईं और संजय राम समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व में जीविका की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में अंजनी देवी, पार्वती देवी, रूबी देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, रुकसाना, दीपा देवी, सुनीता देवी, रूपा देवी, कल्पना कर्ण, सुधा देवी, किरण देवी, रीना कुमारी, सीता देवी, काजल कुमारी, कहकशा खुर्शीद, शिमरण कुमारी, खुशबू कुमारी, मंजू देवी, पुंजलता देवी, शिमरण भारती, आनो देवी, करुणा देवी, चांदनी देवी, ललिता देवी, मुन्नी खातून, सोनी खातून, बीबी हसीना, रूबी खातून और तमान बेगम समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा अरविंद कुमार, धनंजय मंडल, विनय सिंह, हीरा पांडे, अनुज सिंह, मनोज मंडल, प्रदीप कुशवाहा, शैलेंद्र तोमर, संजीत राय, मोहम्मद हासीब, सुधांशु शेखर, गोलू मंडल, अरुण मंडल, अशोक सिन्हा, महेश दास, संतोष पटेल, शाबान खान, यासमीन अंसारी, मृत्युंजय कुशवाहा, दीपक सिंह, नंदन राय, विकास कुमार, एहसान उल राजा डेविड, शिव शंकर शर्मा, रवि शंकर सिन्हा, विजय मंडल, विनय कुमार, किशोर कुमार, शाहबाज आलम मुन्ना, ललन कुशवाहा, संदीप सिंह, अमन कुमार, दुर्गेश शाह और रामविलास सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, जीविका से जुड़ी महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





