53वें कटिहार जिला स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय निःशुल्क चित्रकला एवं हस्तकला कार्यशाला संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: 53वें कटिहार जिला स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति विभाग, कटिहार के तत्वावधान में कोशी कॉलोनी स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय निःशुल्क चित्रकला एवं हस्तकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमारी रीना गुप्ता ने बताया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की गई। प्रतिभागियों को चित्रकला और हस्तकला में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री भी विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी रुचि दिखाई। प्रतिदिन तीन घंटे की कक्षा में प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में स्वर्ण पदक प्राप्त चित्र-शिल्पी और रंगन चित्र एवं हस्तकला महाविद्यालय के संस्थापक कौशिक कर ने प्रशिक्षण दिया।

कौशिक कर ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन बिहार की लुप्तप्राय पौराणिक कला ‘मौली आर्ट’, दूसरे दिन ‘लिप्पन आर्ट’ और तीसरे दिन रंगीन कागज से गुलदस्ता एवं सजावटी सामग्री बनाना सिखाया गया। उन्होंने बताया कि इन कलाकृतियों को कम लागत में अनुपयोगी सामग्री से तैयार किया जा सकता है और इनका इस्तेमाल घर की सजावट या उपहार के रूप में किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं की बनाई कलाकृतियों की प्रतिदिन प्रदर्शनी भी लगाई गई। सर्वश्रेष्ठ तीन कलाकृतियों का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रशिक्षुओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में रंगन आर्ट एंड क्राफ्ट महाविद्यालय के सीनियर छात्र-छात्राओं सागर कुमार, उजान चट्टोपाध्याय, अर्पित कुमार, दिव्यांका और राजनंदनी सहित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के नृत्य शिक्षक राहुल रजक, संगीत शिक्षिका स्नेहा कुमारी, वादन शिक्षक सदानंद सिंह तथा कार्यालय सहायकों का योगदान रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर