गांधी जयंती पर झारोटेफ महागामा ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हनवारा प्रतिनिधि: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन) महागामा प्रखंड इकाई की ओर से महुआरा स्थित राज रेस्टोरेंट में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा।

समारोह में झारोटेफ के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार कई बार विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

मौके पर महागामा बीडीओ सोना राम हसदा ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक जागरूकता और पत्रकारिता के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने झारोटेफ महागामा प्रखंड इकाई की इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर