दुर्गा पूजा पर महागामा में सजेगा डांडिया का रंग, 14-15 अक्टूबर को होगा भव्य महोत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महगामा संवाददाता: दुर्गा पूजा के अवसर पर महागामा में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर महागामा में 14 और 15 अक्टूबर को होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार भी कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर शुक्रवार को महागामा नगर पंचायत कार्यालय में वरिष्ठजनों, नागरिकों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही महोत्सव के संचालन के लिए नई आयोजन समिति का गठन किया गया। प्रबोध सोरेन को अध्यक्ष, निलेश सिंह को उपाध्यक्ष, मदन भगत को सचिव, आदित्य आनंद को कोषाध्यक्ष तथा ऋतिक जायसवाल और विकाश कुमार को संयोजक बनाया गया। बिपिन बिहारी सिंह, विभूति रंजन, संतोष कुमार सिंह, दिनकर तिवारी, अमित कुमार साह, सूरज जायसवाल और सुनील सुमन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। शानू जायसवाल को कोष प्रमुख बनाया गया। वहीं अनीश केशरी, राकेश कुमार रूज़, पीयूष कुमार, रौनक कुमार, सुधांशु द्विवेदी, सानिया कुमारी और शुभांशु कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

महोत्सव की तैयारियों में चैंबर ऑफ कॉमर्स भी सहयोग करेगा। नगर पंचायत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को पिछले वर्ष की तुलना में और आकर्षक बनाने की तैयारी है। नगर अध्यक्ष के अनुसार, महोत्सव में इंडियन आइडल की रनर-अप राधा श्रीवास्तव प्रस्तुति देंगी, जबकि प्रसिद्ध साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि डांडिया महोत्सव मनोरंजन के साथ-साथ दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को एकजुट करने और शहर में सांस्कृतिक माहौल बनाने का अवसर है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के गठन के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर