बिहार MLC चुनाव 2026: जेड हसन ने नीतेश कुमार के समर्थन में मांगा वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्णिया के कला भवन में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत प्रत्याशी श्री नीतेश कुमार की नामांकन सभा आयोजित की गई। सभा में राजद विधायक प्रत्याशी नाथनगर विधानसभा शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को चुनौती के रूप में लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर नीतेश कुमार को जीत दिलाएं और लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें।

वहीं, राजद नेता जेड हसन ने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 1 लाख 34 हजार स्नातक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। जेड हसन ने जात-पात और रिश्तेदारी से ऊपर उठकर नीतेश कुमार को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षक, युवा, छात्र और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदाताओं को फैसला करना चाहिए।

नामांकन सभा में पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, चंद्रशेखर यादव, शिशुपाल भारती, डॉ. आनंद आजाद, सौरभ यादव, अरविंद यादव, सुमंत यादव, उमर ताज अंसारी, तरीक खान, डॉ. तिरुपति नाथ यादव, राबिया खातून, कान्हाय सिंह, नट बिहारी मंडल, विवेका यादव, अफरोज आलम, रणजीत साह, ओमप्रकाश पंडित, भरत यादव, फकरुद्दीन, सुबोध यादव, छत्तीस यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर