परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण सड़क से आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही थी। वहीं, लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए परसा पंचायत के मुखिया मुस्ताक आलम ने पहल करते हुए सड़क पर जमा गंदे पानी और आसपास की गंदगी की साफ-सफाई कराई। सफाई होने के बाद सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए की गई इस पहल की सराहना की।

मुखिया मुस्ताक आलम ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नाली निर्माण से ही संभव है। इसी को देखते हुए नाली निर्माण का काम शुरू कराया गया है। नाली का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क पर गंदा पानी जमा नहीं होगा और जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन