रामविलास पासवान की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनेगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार सरकार ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आगामी वर्ष से हर साल 5 जुलाई को उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। पार्टी की ओर से इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन दलितों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय उनके विचारों और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव पियूष पासवान ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार और संघर्ष हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान लोकसभा में दलितों और वंचितों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाते थे और सदन में उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाता था। पियूष पासवान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, डीसी लोकेश मिश्रा ने दिए जरूरी निर्देश

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक

गोड्डा में 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

गोड्डा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को आसान बनाने के लिए 10 अक्टूबर को गोड्डा जिले के सभी मतदान केंद्रों

गोड्डा के घाट पहाड़पुर में डिजिटाइजेशन कैंप का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की घाट पहाड़पुर पंचायत

कटिहार का दूरदर्शन टावर बना पहचान, कभी घर-घर मनोरंजन का था प्रमुख साधन

कटिहार: कभी घर-घर तक समाचार और मनोरंजन पहुंचाने वाला कटिहार का दूरदर्शन टेलीविजन टावर आज अपनी पुरानी पहचान की याद दिलाता है। 1980 के दशक