पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उत्सव के माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में पाकुड़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई, जिसके बाद डांडिया नृत्य का सिलसिला शुरू हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रतिमा पांडेय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और उनमें एकजुटता की भावना मजबूत करना है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में ग्रुप की नीलू पंडित ने चुटकुलों से लोगों का मनोरंजन किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया।
नृत्य, हास्य और आपसी मेलजोल से भरपूर इस आयोजन ने दुर्गापूजा के उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ महिला शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया। मौके पर ममता जैन, रूपा भट्टाचार्य, ममता रंजन, सुषमा कुमारी, सुनिधि कुमारी, नीतू कुमारी, मोनिका कुमारी, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय
पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका



