स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी मतदाताओं को जागरूक करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:मंगलबार को जिला निर्वाची पदाधिकारी- सह- उपायुक्त हेमंत सती ने स्वीप कोषांग के पदाधिकारी-कर्मियों संग गोपनीय कार्यालय में बैठक की और पूरी संजीदगी के साथ मतदाता जागरूकता अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया।पारदर्शी-निष्पक्ष चुनाव के साथ-साथ अधिक- से- अधिक लोगों को मतदान के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित करने के संकल्प पर वर्कआउट करने का निर्देश दिए। 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग प्रतिशत को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

क्षेत्र व बूथों पर ज्यादा फोकस है, जहां पिछले चुनाव में वोटिंग कम दिखें थे। वहा अधिक से अधिक लोगों को बूथों तक लाने के अभियान के तहत काम किया जा रहा है।उपायुक्त ने अंतिम सात दिनों में अभियान को और गति देकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिये। संस्था, क्लब व प्रबुद्धजनों की सहभागिता के साथ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिये। मतदान केंद्रो को बेहतर तरीके से सजाने-संवारने के साथ वहां जरूरी सुविधाओं की बहाल सुनिश्चत करने को कहा। इस मौके पर स्वीप कोषांग के जिला नोडल पदाधिकारी चित्रा यादव व कर्मी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक