राजमहल से 01, बरहेट से 01 व बोरियो से 02 ने दाखिल किया नामांकन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:राजमहल विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे व अंतिम चरण के नामांकन प्रक्रिया के तहत चौथे दिन शुक्रवार को ज़िला के राजमहल, बोरियो व बरहेट विस क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। राजमहल विस से कुल 01 नामांकन दाखिल हुए। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी रामेश्वर मंडल ने राजमहल अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं बरहेट विस से एक निर्दलिय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। निर्दलिय प्रत्याशी सेवास्टियन हेंब्रम ने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय में अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी गौतम कुमार भगत के कक्ष में उनके समक्ष नामांकन दाखिल किया। जबकि बोरियो विधानसभा से दो नामांकन दाखिल हुआ। भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने अपने एक प्रस्तावक के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं निर्दल प्रत्याशी मंडल हांसदा ने भी नामांकन किया

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न