हेमंत सरकार में गांवों तक नहीं पहुंची बुनियादी सुविधाएंः बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

]

झारखंड:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में परिवारवाद, भ्रष्टाचार एवं घुसपैठ को समाप्त करने और राज्य में रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प लेकर धनवार विधानसभा सीट से नामांकन किया है। हमें विश्वास है कि धनवार के साथ-साथ पूरे राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने प्रेस के लोगों से कहा था, मैं तीसरी दुनिया से आता हूं। जब उनसे पूछा गया कि यह तीसरी दुनिया क्या होती है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वह जगह है जहां आने-जाने के लिए सड़कें नहीं होतीं, नदी में पुल-पुलिया नहीं होते, और गांवों तक बिजली नहीं पहुंचती। वहां शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव होता है।

कांग्रेस के सरकार में गांव से आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं था। कांग्रेस पार्टी ने 60 साल तक देश में राज की, लेकिन कभी भी गांवों की इन्होंने चिंता नहीं की। उन्हें कभी नहीं लगा कि गांवों में भी लोग रहते हैं। उन्होंने किसान मजदूरों के लिए कुछ नहीं सोचा। कांग्रेस ने उनकी चिंता कभी नहीं की। जब केंद्र में बीजेपी की सरकार थी तब झारखंड राज्य बन गया। मैं झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बना।

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि गठबंधन सरकार और सीएम हेमंत सोरेन से मेरे द्वारा अपील की गई थी कि जो पारा टीचर हैं, जिन्होंने टेट पास किया है उन सबका आप समायोजन कर दीजिए। हमने कहा था कि जो टेट पास नहीं हैं, उनकी वेतन वृद्धि कर दीजिए, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्तव में सरकार बनी थी तब पारा शिक्षकों की भी बहाली भाजपा सरकार ने कराई थी। अगर राज्य में भापजा की सरकार बनेगी तो उनके वेतन में वृद्धि की जाएगी। साथ ही जनता से भाजपा के पंचप्रण का संकल्प पूरा करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी तो गोगो दीदी योजना को पहले कैबिनेट में लागू की जाएगी। योजना के तहत महीने की 11 तारीख को मां बहनों के खाते में 2100 रुपये डाली जाएगी। झारखंडियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साल में पर्व के अवसर पर 2 गैस सिलैंडर मुफ्त में मिलेगा। साथ ही बीए और एमए पास कर रोजगार के लिए इधर उधर भटकने वाले बच्चों को दो हजार रुपये 2 साल तक दिया जाएगा, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और अपने मां बाप पर 2 साल तक बोझ नहीं बन सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 2 लाख 87 हजार सरकारी नौकरी के लिए पद खाली हैं। बीजेपी का संकल्प है कि सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। अगले साल के 15 नवंबर तक यानी एक वर्षों के अंदर में एक लाख सरकारी नौकरी में बहालियां होगी। और पांच वर्षों में 2 लाख 87 हजार पदों को भरने का काम किया जाएगा। उसका भी कैलेंडर बनाया जाएगा। परीक्षा कब होगी, रिजल्ट कब आएगा, नियुक्ति पत्र कब मिलेगा यह सब सुनिश्चित की जाएगी। ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइस ही नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पार 21 लाख गरीबों का घर बनाया जाएगा। यह पूरे पांच वर्षों में पूरा होगा। भाजपा सरकार में पांच वर्षों के बाद कोई भी गरीब मकान के बिना नहीं रहेंगे। भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही गांव में गरीबों के तीन करोड़ मकान की योजना को स्वकृती दे दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में मुफ्त में 5 किलो अनाज भी गरीबों को मिल रहा है। स्वास्थ्य की सुविधआएं भी मिल रही है। 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान योजना और साथ ही गैस का कनैक्शन और उसके साथ-साथ किसानों के खाते में पैसे भी जा रहे हैं। झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की रफतार तीव्र होगी।

बाबूलाल मरांडी के नामांकन के मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पहले बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह स्थित अपने घर में पूजा-पाठ किया और मां तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वे चांदी का मुकुट पहनकर नामांकन के लिए निकले।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन