कांग्रेस व जेएमएम की सरकार रही हमलोग ऐसी ही उजड़ते चले जायेंगे : बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 16 प्रतिशत तक घट गई है। अगर कांग्रेस व जेएमएम की सरकार रही और इसी तरह आबादी घटती चली गई तो हमलोग ऐसी ही उजड़ते चले जायेंगे। हमें आबादी के हिसाब से रिजर्वेशन मिला है। अगर आबादी घटी तो लोकसभा, विधानसभा, नौकरियों में सीटें भी घटती चली जाएगी। अगर कोई आदिवासियों को बचा सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। उपरोक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के घाघरजानी फुटबॉल मैदान में कही। वह लिट्टीपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों तक इस सरकार ने बालू, कोयला, पत्थर, जमीन सब लुटे। पांच साल पहले ये झूठ बोलकर सत्ता में आई। वे कहते थे कि गरीबों को साल में 72000 रुपये देंगे, गरीबों मां-बहन को चूल्हा खर्च के तौर पर ₹2000 रुपये देंगे, लड़कियों की शादी के समय सोने का सिक्का देंगे, विधवा, वृद्ध, दिव्यांग को ढाई हजार रुपए पेंशन देंगे जैसे कई लुभावन वादें किये थे। लेकिन आज तक किसी को भी कोई लाभ नहीं दिया।

इतना ही नहीं नौजवानों से पिता की कसम खाते हुए कहा था कि 5 लाख नौकरियां देंगे, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। जो पिता की कसम खा कर भी बात पूरा नहीं करता उसे झारखंड को ठगने में कितना समय लगेगा। सरकार ने नौकरी तो नहीं दी परंतु जितनी वैकेंसी हुई सबका पेपर लीक हो गया। आज भी युवा सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। सिपाही भर्ती दौड़ में 19 बच्चों की मौत का जिम्मेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मु के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर तो सभी लोग राजनीति करते हैं। 55 साल कांग्रेस ने देश में राज किया परंतु अलग झारखंड की परिकल्पना नहीं की। लेकिन बीजेपी ने झारखंड अलग राज्य बनाने सहित आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। आज उड़ीसा व छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं। कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि बीजेपी की सरकार बनी तो वह जमीन लूट लेगी। जबकि सबसे ज्यादा कांग्रेस के समय में जमीन लूटी गई। इसका साथ जेएमएम ने साथ दिया। मोदी के राज में किसी भी आदिवासी को आज तक उजाड़ा नहीं गया है। बीजेपी की सरकार बनते ही वे बालू को ग्राम सभा को सौंप देंगे। पत्थर के खदान भी यहां के लोगों के नाम से लीज होगा। यहां के लोग ही लखपति-करोड़पति व मालिक बनेंगे। सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में गोगो की दीदी योजना लागू कर महिलाओं के खाते में ₹2100 रुपये, पांच सालों में 21 लाख मकान, 1 साल में एक लाख नौकरी, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, साल में दो सिलेंडर मुफ्त आदि योजनाओं का लाभ देने का भरोसा दिया। झारखंड की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें परिवर्तन चाहिए। मौके पर भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, किश्टो सोरेन, जयंत मंडल आदि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन