चार दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : नेहरू युवा केंद्र की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य पर मेरा युवा भारत के बैनर तले चार दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैफिक, सफाई एवं सतर्कता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी शुभम चंद्रन के निर्देश पर चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयं सेवक के सदस्यों ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कलाम युवा क्लब के अध्यक्ष नूर आलम, मोहम्मद आफताब ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क दुर्घटना की बढ़ती संख्या के प्रति जागरूक किया। लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहिए। लोगो से अपील की गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट, शीट बेल्ट का उपयोग जरूर करे और हमेशा जागरूक रहे। इसके साथ ही स्वच्छता जीवन में एक बड़ा महत्व रखता है। हमारे राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी का भी सपना था कि हमारा देश एक स्वच्छ देश बने। इस अभियान से समाज में एक सार्थक प्रभाव पड़ेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी