ससुर ने दामाद पर बेटी का अपहरण का दर्ज कराया मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

 

पाकुड़: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के मुरारोई थाना क्षेत्र के राजग्राम निवासी असगर अली खान ने थाना में आवेदन देकर अपने दामाद पर बेटी के अपहरण लिए जाने का मामला दर्ज कराया है। दिए आवेदन में अजगर ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान निवासी ग्राम पियादापुर पाकुड़ नगर में रहता हूं। मेरी लड़की हेमा खातुन कि विवाह वर्ष 2020 में राजग्राम निवासी अनसारूल शेख से हुई थी। बेटी के ससुराल से पांच लाख रूपैया का मांग करने लगे। नहीं देने पर मेरी लडकी को दामाद और उनके परिवार के लोग हमेशा मानसिक एवं शारिरीक प्रताड़ना करते थे। इस लिए मेरी बेटी मेरी घर मे रहती थी। 24 अक्टूबर को दामाद ने विदाई कर अपने घर ले गए थे। दूसरे दिन दिनांक 25 अक्टूबर समय 10 बजे दामाद मुझे मोबाईल पर बताया कि आपकी लड़की कहीं चली गई है। में अपनी लड़की को अपने सभी सगे सम्बन्धियों के यहाँ खोज-बीन किया। परन्तु मेरी लडकी नहीं मिली। मेरी लड़की गायब होने के 08 दिन के बाद दामाद ने दुसरी लड़की से विवाह कर लिया। मुझे संदेह है कि मेरा दामाद और उनके परिजन मिलकर मेरे बेटी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है। पुलिस मामले को लेकर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन