मां काली प्रतिमा विसर्जन का निकला भव्य जुलूस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शनिवार को शहर के सभी स्थानों के मां काली प्रतिमा का भव्य
विसर्जन जुलूस निकाला गया। मां काली के विसर्जन में अनेक दर्जन से
अधिक वाहनों के अलावा विशाल अखाड़ा आदि शामिल रहा। वहीं जुलूस की खासियत ये है।कि मां काली की प्रतिमा में महिला श्रद्धालु ने नृत्य करते हुए मां के जुलूस में शामिल हुए। मां काली विसर्जन जुलूस देखने के लिए समूचा शहर के लोग सड़कों पर उमड़ पड़ा था। सभी लोग मां काली का दर्शन करने के लिए घंटों सड़क पर इंतजार करते देखे गए। सभी चौक चौराहों पर लोगों को जुलूस का घंटों इंतजार करते देखा गया। विसर्जन जुलूस में शामिल महिलाओं ने नृत्य करते हुए देखने को मिला। मां काली जुलूस का शहर के कई स्थानों में जैसे चौक बाजार, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, एलसी रोड के समीप जुलूस रोककर अखाड़ा घंटो खेलते हुए देखा गया।वहीं मां काली प्रतिमा विसर्जन को लेकर उपायुक्त हेमंत सती,एसपी अमित कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ओंकारनाथ स्वर्णकार, ने विसर्जन जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर नगर थाना क्षेत्र के एलसी रोड का जायजा लिया। एलसी रोड के जामा मस्जिद के पास पहुंचकर एसपी ने स्थानीय लोगो से बातचीत की।उधर, विसर्जन जुलूस निकलने को लेकर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। खासकर, एलसी रोड में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी