पाकुड़:लिट्टीपाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। बाबुधन मुर्मू ने अपने जीत को लेकर अपने समर्थन में मतदाताओं वोट करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। बाबुधन मुर्मू ने कहा कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र आज भी पिछड़ा प्रखंड अंतर्गत आता है। यहां के लोग आज भी पानी, बिजली के लिए उधर-उधर भटकने को विवश है। एक बार भाजपा को मौका दें। विकास की गारंटी हम लेते हैं। यहां पर विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। मौके पर बाबुधन के साथ काफी समर्थक उनके साथ मौजूद थे। गांव में ग्रामीणों ने बाबुधन का आदिवासी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




