18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर तक ड्राई डे, डीईओ सह डीसी ने जारी किया आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:विधानसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण कराने को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने आदेश जारी कर 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर तक ड्राई डे घोषित किया है। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) में निहित आदेश आलोक में उत्पाद अधिनियम की धारा 26 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला भर में 18 नवंबर की संध्या 5 बजे से 20 नवंबर की मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए देशी व विदेशी शराब के वितरण व परिवेषण पर रोक लगाते हुए सभी शराब दुकानों, रेस्तरां, बार व अन्य संबंधित प्रतिष्ठान को बंद रखने का आदेश दिया है। उक्त अवधि में ज़िला के किसी भी होटल, भोजनालय, पाकशाला, मधुशाला अथवा किसी दुकान या निजी अथवा सार्वजनिक स्थान में कोई भी स्प्रिट युक्त लिक्विड या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का मादक पादार्थ ना तो विक्रय किया जाएगा और ना ही वितरित किया जाएगा। उक्त अवधि में संबंधित लाइसेंसी फर्म या व्यक्ति के मादक पादार्थ के भंडारण की सीमा में भी उत्पाद नियमों के अधीन कटौती की जाएगी। आदेश की अवहेलना के दोषी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी