पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने मंगलवार को समाहरणालय के निचले तलें में बनें सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। यहां के कामकाज को देखा अधिकारियों तथा कर्मियों को पूरी सावधानी से काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए अगर किसी सामग्री की कमी है तो फिर इसकी सूची बनाकर निर्वाचन शाखा को सौंपे। वहां से सामग्री की आपूर्ति कर दी जाएगी।मतदानकर्मियों के लिए जरूरी सामान की पैकेजिंग के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। पूरी लगन के साथ बगैर किसी कोताही के काम करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक एवं सामग्री कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



