पोस्टल बैलेट से हुआ मतदान शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: विधानसभा आम चुनाव 2024 कार्य में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों और आवश्यक सेवाओं के मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु मंगलवार को समाहरणालय में पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हुआ। प्रारंभ हुए मतदान में जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी ने कहा कि पहले चुनाव में ड्यूटी रहने के कारण वोट दे नहीं पाते थे, विदित हो कि विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त प्रथम फेज में मतदान की तिथि 13 नवंबर 2024 वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वैसे मतदाता जो विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में पाकुड़ जिले में पदस्थापित है। उनका मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज प्रारंभ हुआ। पोस्टल बैलट से मतदान के लिए बनाए गए सुविधा केंद्र समाहरणालय का सामान्य प्रेक्षक लिट्टीपाड़ा, सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए कतारबद्ध तरीके से खड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। इस पोस्टल बैलेट के कर्मियों को आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्य को पूरा करने की बात कहीं। मतदान करने के बाद सामान्य प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने उपहार देकर सम्मानित किया। मतदान के पश्चात जिले के पदाधिकारियों एवं कमियों ने उत्साहपूर्वक अपने सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सएप ग्रूप में फोटो डालकर मतदाताओं से 20 नवंबर को वोट करने की अपील भी कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना