झामुमो आदिवासी विरोधी पार्टी, आदिवासियों का खून चूसा- राजनाथ सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हटिया और लोहरदगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होने छठ पर्व की शुभकामनाओं के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। रक्षा मंत्री ने झामुमो के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि, अब झामुमो की नैया डूब रही है। झारखंड की जनता ने एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी दिवाली के दबे हुए पटाखे है। इनकी हालत फुस्स पटाखे जैसी हो गई है। भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है, जो झारखंड को नई उंचाईयों पर ले जाने का काम करेगी। झारखंड को अलग राज्य बनाने का काम भाजपा ने ही किया था, लेकिन झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार के राज में झारखंड राज्य लगातार जूबता चला गया। राज्य में 13 मुख्यमंत्री रहे, जिनमें से कई जेल भी गए। लेकिन आज तक भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री जेल नहीं गया है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार सिर्फ अपना घर भरने के लिए सत्ता में आती है, लेकिन भाजपा विकास करने के लिए सत्ता में आती है।

रक्षा मंत्री ने कहा भाजपा के तीन मुख्यमंत्री रहे जिनमें बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। लेकिन झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की सरकारों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे है। उन्होने कहा कि झामुमो का अर्थ है, JMM यानी जमकर मलाई मारो- झामुमो आदिवासी विरोधी पार्टी है। कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। झामुमो ने अपना घर भरने के लिए आदिवासी भाइयो को धोखा दिया है, इनके मंत्रियों और सांसद के पास करोड़ो रुपए पकड़े जाते है। लेकिन आदिवासियों को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है। कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। कहा कि धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। कहा कि अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। लेकिन जल्दी ही ये तीसरे स्थान पर होगा। कहा अमेरिका औऱ चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे।

उन्होने कहा कि, झामुमो सरकार के राज में लगातार घुसपैठिए बढ़ रहे है। रक्षा मंत्री ने हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि, बताएं आखिर आदिवासियों की आबादी 28 प्रतिशत कैसे रह गई। घुसपैठियों ने आदिवासी भाइयो की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बना दीजिए, कोई आपकी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। इस बार भाजपा जनता राज और सुशासन के साथ नया अध्याय लिखने जा रही है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी ने झारखंड को ठगने का काम किया है, झारखंड के विकास में तीन स्पीड ब्रेकर झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी है। लेकिन इस बार इस स्पीड ब्रेकर को तोडना है।

रक्षा मंत्री ने कहा लगातार दो बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दीजिए, जिसके बाद झारखंड विकसित राज्यों को टक्कर देने लगेगा। उन्होने वन नेशन-वन इलेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता का पैसा खर्च होता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए एक बिल लेकर आ रहे है, जिसको संसद में पास किया जाएगा। 62 हजार आदिवासी गांवों के विकास के लिए भाजपा एक योजना लेकर आई है। आदिवासी गरीब परिवारों के लिए जनमन योजना शुरु की गई है। आजाद भारत में वंदे भारत ट्रेन चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होने कहा झारखंड की जनता सत्ता परिवर्तन करेगी, उसके बाद भाजपा सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर देगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को इस बार पूरे देश में गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। 400 से ज्यादा एकलव्य आवासी विद्यालय बनाएं जाएगे। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया है। जनता ने तय कर लिया है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना