जनता से वोट लेकर अपनी तिजोरियां भरना राजद की फितरत – उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना.बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिरियावा, श्रीपुर, पनारी, कचनामा, आगंधा, सिंघौल, बेलाडीह एवं हरगाँव में एनडीए समर्थित जद(यू0) प्रत्याशी श्रीमती मनोरमा देवी के पक्ष में आयोजित जन – संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर स्थानीय मतदाताओं से आगामी 13 नवंबर को चुनाव चिन्ह-तीर छाप पर वोट करने की अपील किया।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में लालटेन का दौर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और अब बेलागंज में भी राजद का सफाया होना तय है। वोट लेकर जनता के साथ छल करने वाली विपक्षी पार्टियों का असली चेहरा जनता ने अच्छे से पहचान लिया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज में विकास विरोधी राजद का सफाया होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार प्रदेश के उत्थान और प्रदेशवासियों के कल्याण में जी-जान से जुटा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विगत 19 वर्षों में हुए अप्रत्याशित विकास के कारण देश-दुनिया में बिहार का सम्मान बढ़ा है इसलिए आज हर व्यक्ति को बिहारी होने पर गर्व का एहसास होता है।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता से वोट लेकर अपनी तिजोरियां भरना राजद की फितरत बन चुकी है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई राजद से विकास की अपेक्षा करना पूरी तरह से बेमानी है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेलागंज की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है। झूठ फैलाकर जनमत हासिल करने का ख्वाब देख रहे विपक्ष को 23 नवंबर को करारा झटका लगेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक