विद्यार्थी परिषद ने हिरणपुर के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार में जुट गई है। इसी बीच समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर द्वारा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है इसीलिए इस विधानसभा चुनाव में हम अपने कर्तव्य को समझते हुए पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्येक पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है इसी क्रम में आज हमलोग लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर के विभिन्न पंचायत जबरदाहा, हाथकाठी और धोवाडांगा में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है।
जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि लिट्टी पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंच रहे हैं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा कई छोटे-छोटे बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर हिरणपुर नगर मंत्री सुरोजीत मंडल,आयुष चौधरी,सत्यम भगत,प्रमोद,गोविंद,चंदन पहाड़िया,गौतम,आकाश संग अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक