झामुमो की स्टार प्रचारक विधायक कल्पना सोरेन ने राजमहल झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: गुरुवार को झामुमो की स्टार प्रचारक विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को राजमहल में झामुमो प्रत्याशी मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं झामुमो की स्टार प्रचारक गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के गरीबों की आवाज हैं.उन्होंने गरीबों को आवास और महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया है.दिसंबर से महिलाओं की सम्मान राशि बढ़कर 2500 रुपए हो जाएगी. वह राजमहल के चरवाहा मैदान स्थित बस स्टैंड में झामुमो प्रत्याशी मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के पक्ष में चुनावी सभा कर रही थीं.कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने झारखंड की जनता को ठगा है. गांव के कई स्कूलों को बंद कर शिक्षा का स्तर गिराया है. केंद्र सरकार झारखंड का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए नहीं दे रही है. गरीबों के आवास की राशि भी रोक दी. गरीबों के पक्के घर के सपने पर पानी फेर दिया. हेमंत सोरेन सरकार ने अबुआ आवास योजना के जरिए गरीबों के सपने पूरे किए.गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि महंगाई रोकने में जहां केंद्र सरकार विफल है, वहीं महंगाई के इस दौर में बिजली बिल की माफी से गरीब जनता को हेमंत सोरेन सरकार ने राहत दिलायी. उन्होंने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के पक्ष में 20 नवंबर को मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि झारखंड में फिर हेमंत सोरेन की सरकार बन सके.मौके पर सांसद विजय हांसदा , शाहजहाँ अंसारी , प्रो नज़रुल इस्लाम, घीसु शेख , बसंती हांसदा , केताबुद्दीन शेख, मो तमरूद्दीन , ऐनुल हक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी