पाकुड़: पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्टेशन से एसएसबी का जवान जी कोलोथुंगन लापता हो गया है। उनकी ड्यूटी आसाम के गोस्साईगांव में एसएसबी 31बीएन में हवलदार के रूप में थी। जवान जी कोलोथुंगन एसएसबी 31बीएन आसाम गोस्साईगांव जिनका यूआइएन नंबर 13150469 है जो की तमिलनाडु मदुरई के रहने वाले हैं। अपने हेड क्वार्टर से छुट्टी मंजूरी करा अपने घर जा रहे थे। जवान कोलोथूंगन जी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी, इस कारण उन्हें छुट्टी दी गई थी। वह 12510 डाउन ट्रेन में अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन ट्रेन के रामपुरहाट पहुंचने पर वह लापता नजर आया। उनके साथी जवान ने बताया कि वह ट्रेन में सफर कर रहे थे, लेकिन रामपुरहाट स्टेशन पर जवान लापता हो गए। यह घटना काफी गंभीर है और सवाल उठता है कि जवान खुद रामपुर स्टेशन पर उतर गए या कहीं किसी ने किडनैप कर लिया। एसएसबी सेना और रेलवे पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। परिजन और मित्रों के द्वारा जवान जी कुलोथुंगन की काफी खोजबीन की जा रही है। एसएसबी हेड क्वार्टर गोसाईगांव असम में भी जवान के लापता होने की खबर दी गई है, लेकिन अब तक जवान का कोई पता नहीं लग पाया है। परिजन ने जवान के लापता होने की जानकारी देते हुए कुछ मोबाइल नम्बर को सार्वजनिक किया है। जिसमे 8876359719, 8509644608,6266248087 व
8918863665 शामिल है। अगर किसी व्यक्ति को जवान नजर आ जाए, तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क कर सूचना देने की अपील परिजनों ने की है। उंसके लापता होने से परिजनों में काफी मायूसी छाई हुई है।

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की




