खेल से भी होगा मतदाता जागरूकता, देगा 20 नवम्बर को मतदान का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत आमजन को चुनाव के बारे में जागरूक करने एवं चुनाव गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए पाकुड़ शहर के बैंक कालोनी स्थित जिला स्टेडियम पाकुड़ में जिला एथेलेटिक्स संघ, जिला ओलम्पिक संघ एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत फुटबॉल एवं साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को फुटबॉल एवं साईकिल खेल खिलाकर सभी खिलाड़ियों के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता समापन के पश्चात जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति एवं एपीआरओ पवन कुमार, जिला एथेलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष सुजीत विधार्थी के द्वारा विजेता उप विजेता टीम को ट्राफी एवं एक-एक काफी मग देकर सम्मानित किया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श राहुल कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को मतदान के महत्व को बताया तथा चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न मोबाईल एप्प के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने खिलाड़ियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई।

साइकिलिंग प्रतियोगिता में
पुरुष वर्ग में प्रथम फ्रांसिस हांसदा, द्वितीय राजकुमार,तृतीय,समीर अंसारी, चतुर्थ मंटू ठाकुर, पंचम राजा शर्मा।

बालिका वर्ग में
प्रथम सुधा कुमारी पासवान,द्वितीय अंजली शर्मा, तृतीय लक्ष्मी राजवीर।

महिला फुटबॉल में पाकुड़ फ.सी पाकुड़ 03 तीन से विजेता बनी।

वही फ.सी महेशपुर 01 उपविजेता

बालक वर्ग में
राज प्लस टू, विजेता 02 प्लांटी से एवं
पाकुड़ एफ.सी उपविजेता टीम बनी।

आयोजन को सफल बनाने में जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार, प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय, प्रशिक्षक अक्षय बाबरी, एम.डी शकील हक, होपना सोरेन, भैरव मुर्मू,कमल मुर्मू एवं अन्य ने सहयोग किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय

4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर झामुमो महेशपुर की बैठक, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महेशपुर प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई।

बरसात में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, उपायुक्त ने सतर्क रहने की अपील

पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से

अमड़ापाड़ा में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण में अधिक भागीदारी का आह्वान

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित