झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो बांग्लादेशी घुसपैठी को बाहर निकलेंगे:शिवराज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो बंगलादेशी घुसपैठी को बाहर बांग्लादेश भेजने का काम करेंगे । उपरोक्त बातें लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित भाजपा के चुनावीसभा को संबोधित कर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। कार्यक्रम में कृषि मंत्री को भाजपा जिला कमिटी की ओर शॉल व पुष्पगुच्छ देककर सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड से बंगलादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बांग्लादेश भेजने का काम किया जाएगा। हमारी बहन-बेटियों को भ्रम डालकर शादी करने वालों को बख्शा नही जाएगा। अंग्रेजों से आजादी के लिए सिद्धू कान्हू ने एक हुल का आगाज किया था। झारखंड में रोटी, माटी व बेटी संकट में है। इसे बचने के लिए झारखंड में दूसरा हुल का आगाज करना होगा। झारखंड में विकास ठप हो गया है। इससे आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को आगे आना होगा। हेमंत सोरेन ने झूठ का सहारा लेकर झारखंड को लूटने का काम किया है। यहां के झारखड़ी को ठगने का काम किया है। झारखंड में बिना पैसे लिए कुछ काम नही होता है। यहां पर लूट मचाकर रखा है। अबुआ आवास के नाम पर झारखंड में 20 -20हजार रुपया लिया जाते है। प्रधानमंत्री ने झारखंड को प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिया। वे पैसे भी हेमंत सोरेन खा गए। हर घर जल योजना को लेकर प्रधानमंत्री ने करोड़ो रुपए झारखंड को दिया। इस पैसे को भी वह बाल्टी भर- भर कर खा गए। झारखंड में महिलाओं को सम्मान नही मिला है। यहां के महिलाएं सुरक्षित नहीं है। झारखंड में सबसे अधिक बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। हेमंत ने पिछले चुनाव में कहा था कि हर पांच लाख युवाओं को नौकरी नहीं देंगे तो राजनीतिक से त्याग पत्र दे दूंगा। अब हेमन्त सोरेन को त्याग पत्र नहीं देना पड़ेगा। अब उसे जनता ही बाहर का रास्ता दिखा कर विदा कर देंगी। चुनाव सामने आया तो हेमंत ने आनन-फानन में बहाली निकली। बहाली के पेपर भी लिंक हो गया। इसमे भी उन्होंने 30-30 लाख रुपया लिया है। उत्पाद विभाग में बहाली के नाम पर हेमन्त सोरेन ने युवाओं की हत्या कराई है। युवा अपने घर वर्दी पर तो जा नही सके। उसे कफ़न उड़कर घर जाना पड़ा। युवाओं को 5000 रुपए भत्ता देने की बात झामुमो ने कही थी। पर आज तक किसी को ये पैसे नहीं मिले है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रण है कि हर शिक्षित युवाओं को दो साल के लिए भत्ता देने का काम करेगी। झारखंड में इस बार फसल अच्छी हुई है पर किसानों का दाम सही तरीके से नहीं मिल रहा है। किसान औने-पौने दम पर अपने फसल को बेचने में मजबूर है। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के फसल को 31 रुपए प्रति क्विटल के दाम पर खरीदारी की जाएगी। हर खेत मे जल पहुंचने का काम भी भाजपा करेंगे। चाहे इसके लिए छोटे-बड़े डेम ही क्यों ना बनानी पड़े। झामुमो ने कहा था कि झारखंड में सरकार बनी तो महिलाओं को 2000 रुपए भत्ता दी जाएगी। लेकिन नहीं दिया गया। जब चुनाव सामने आए तो 1-1 हजार कर दो बार पैसे दिया। हमारी सरकार बनी तो गो गो दीदी योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 21 रुपया दिए जाएंगे। यह पैसे हर महीने महिलाओं के खाते में 11 तारीख को भेजे जायेगे। 500 रुपए प्रति सिलेंडर गैस दिए जाएंगे। साथ ही साल में दो गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। जिसके पास पक्का मकान नही है वैसे लोगों की सूची तैयार कर पक्का मकान दिए जाने का काम करेंगे। देशभर में तीन करोड़ पक्का मकान बनाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या और बड़ाई जाएगी।

अपने समर्थकों के साथ दिनेश ने थामा भाजपा का दामन

लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने अपने समर्थकों के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष बीजेपी का दामन थाम लिया है। लिट्टीपाड़ा से झामुमो से टिकट कटने के बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी बयानबाजी कर रहे थे। कृषि मंत्री ने विधायक दिनेश मरांडी को पार्टी का पट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू, दुर्गा मरांडी,जंयत मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रत्‍याशी घोषित कर फंस गए नेताजी,उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को गैर दलीय घोषित किया है। लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा की रामगढ़ इकाई ने इस

धनबाद महापौर के लिए सात और अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद। नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, आधुनिक तकनीक और मशीनरी रही आकर्षण का केंद्र

रांची। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 के

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार घोषित

पलामू। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के पुत्री नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेदिनीनगर नगर निगर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित की