साहिबगंज:शुक्रवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष, निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 02-बोरियो विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक गौतम सिंह के द्वारा बोरियो विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 71 माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन, बूथ संख्या 88 माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, बूथ संख्या 89 माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन,बूथ संख्या 83 कॉपरेटिव बैंक साहेबगंज ,84 कॉपरेटिव बैंक साहेबगंज एवं 85 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, शौचालय, दिव्यांग के लिए रैंप, बिजली इत्यादि की जानकारी ली गयी। प्रेक्षक के द्वारा सामग्री कोषांग का भी निरीक्षण किया गया एवं साहिबगंज महाविद्यालय में चल रहे पीओ,पी1,पी 2, पी3, मतदान कर्मियों के ट्रेनिंग में भी भाग लिया गया।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



