गुरु नानक जयंती मनाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को सिख समुदाय गुरु नानक जयंती मनायेंगे। इसे प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है। गुरू नानक की यह 555 वीं जयंती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु माने जाते हैं ।इसलिए गुरु नानक जयंती का विशेष महत्व है। प्रकाश पर्व को लेकर शहर के नया सड़क स्थित गुरुवार को रंगीन बिजली झालर आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दो दिन से गुरुद्वारा में रांची से आए ग्रंथी गुरू ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ कर रहे हैं। शुक्रवार को पाठ का समापन होगा। मौके पर गुरुद्वारा में जयंती को लेकर कई कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को सबसे पहले शहर के तालबन्ना स्थित गुरुद्वारा में निशान सेवा की जाएगी। वहां के बाद न्यू रोड स्थित गुरुद्वारा में निशान सेवा करने के बाद अरदास, शबद-कीर्तन आदि होंगे। सारी धार्मिक क्रिया संपन्न होने के बाद लोगों में प्रसाद वितरण व फिर गुरु के लंगर का आयोजन होगा। प्रकाश पर्व के आयोजन में सरदार आनंद गोपाल सिंह, रवि आजमानी, सरदार हरपाल सिंह, बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, शिशपाल सिंह, येशु सिंह, मन्नी सिंह, हनी सिंह सहित कई लगे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नयानगर में विशेष टीकाकरण अभियान चला, छूटे बच्चों को लगाया टीका, अभिभावकों को किया जागरूक

  मंडरो प्रखंड के नयानगर गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक

मंडरो में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, प्रखंड स्तरीय बैठक में रणनीति और समीक्षा हुई

  मंडरो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 28 से 30 जून

विश्व पर्यावरण दिवस पर साहिबगंज में रैली, स्वच्छता अभियान और पौधा वितरण से जागरूकता का संदेश

  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद साहिबगंज ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली, गंगा तट पर

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

  बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत