डाक मतपत्र का मतदान 95% पूर्ण, 18 नवम्बर तक रहेगा शत प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 के कार्य में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों और आवश्यक सेवाओं के मतदाता को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है।समाहरणालय परिसर में आवश्यक सेवाओं के कर्मियों, पदाधिकारियों के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है तथा अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए तीन मतदान केंद्र जिसमें धनुष पूजा माॅडल विद्यालय, राज +2 उच्च विद्यालय तथा पोलिटेकनिक महाविद्यालय संचालित है। डाक मतपत्र से मतदान की अंतिम तिथि दिनांक 18 नवम्बर 2024 तक है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी डाक मतपत्र केंद्र का निरीक्षण किया तथा अब तक की 95% की उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी विभागों से मतदान के लिए छूटे हुए कर्मी को कल तक मतदान करने हेतु चिन्हित मतदान केंद्र पर मतदान करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें खुशी है कि सभी कर्मियों ने निर्भिक होकर इस महापर्व में अपने अधिकार का उपयोग किया है, उम्मीद है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से भी शत् प्रतिशत लोग इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे और पाकुड़ के लिए इतिहास रचेंगें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी