पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 14 दिसंबर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में अहम बैठक की गई।
उक्त बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में एमएसीटी वाद को लेकर इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण, एमएसीटी से संबंधित वादी के अधिवक्तागण के साथ कई मुद्दे पर चर्चा की गई एमएसीटी से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह द्वारा अहम दिशा निर्देश दी गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया समेत इंश्योंरेंस कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

पाकुड़िया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का स्वागत किया
पाकुड़ जाने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय का पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया




