चतरा विधायक जनार्दन पासवान को लोजपा रामविलास नगर अध्यक्ष नितेश गुप्ता ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं।चतरा विधानसभा सीट से लोजपा रामविलास प्रत्याशी जनार्दन पासवान ने राजद प्रत्याशी और हेमंत कैबिनेट में मंत्री सत्यानंद भोक्ता की पुत्रवधू रश्मि प्रकाश को हराया।वही विधायक जनार्दन पासवान के प्रचंड जीत के लिए लोजपा रामविलास के साहिबगंज नगर अध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता ने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया है।वही नगर अध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बाट कर खुशी का इजहार किया।नगर अध्यक्ष नितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड के एक सीट चतरा पर जनार्दन पासवान को उम्मीदवार बनाया,और जनार्दन पासवान ने कड़ी मेहनत करते हुए हेमंत सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता की पुत्रवधू रश्मि प्रकाश को पराजित किया।श्री गुप्ता ने कहा कि जनार्दन पासवान के विधायक बनने से झारखंड में लोजपा रामविलास और मजबूत बन के उभरा है।वही नितेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल रांची जाकर चतरा विधायक जनार्दन पासवान को बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित