वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी लदा ट्रक को किया जब्त 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: प्रखंड में वन विभाग की टीम ने बीते शनिवार की रात्रि को राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव स्थित एक आरा मिल के पास से छापेमारी कर अवैध लकड़ी लदा ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात्रि को वन विभाग टीम राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव के आसपास गश्ती कर रही थी। इसी बीच आरा मिल के पास ट्रक संख्या यूपी 44 एटी 8198 में अवैध लकड़ी लदा हुआ था। वन विभाग की टीम ने ट्रक की छानबीन किया। जिसमें 92 बोटा लकड़ी लोड था। हालांकि किसी प्रकार का वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। ट्रक को तालझारी वन परिसर कार्यालय लाया गया जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत चौधरी,उप वन परिसर पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार,पप्पू कुमार,अमित कुमार,प्रेम कुमार,राजेश टुडू एवं अन्य वनकर्मी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों