8 से शुरू होने वाले प्लस पोलियो अभियान को लेकर दिया प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:8 दिसंबर से शुरू होने वाले प्लस पोलियो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुराना सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गुफरान आलम ने कहा कि आगामी 8 दिसम्बर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वस्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभियान को लेकर माइक्रो प्लान तैयार करने की जानकारी दी गई। कहा कि अभियान के दौरान 0-5 पांच वर्ष तक का एक भी बच्चा पोलियो की खुराख से वंचित नहीं रह जाये। इसको लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम दिन बूथों, दूसरे व तीसरे तीन स्वस्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराख पिलाने का काम करेंगे। अभियान के दौरान एक घर भी नहीं छुटे इसपर ध्यान देने का निर्देश दिया। अभियान के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षक पीपीएम प्रभारी राजकिशोर कुमार व डब्लूएचओ के अताउर रहमान ने सुरवाईजर व सबडीपू होल्डर को अभियान के सफल संचालन को लेकर अहम जानकारी दी गई। मौके पर बिनोद कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न