ज़िला क्रिकेट अंडर-16 टूर्नामेंट,असगार्जियन ने 5 विकेट से जीता मैच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को संत जेवियर स्कूल बी बनाम असगार्जियन्स के बीच मैच खेला गया। असगार्जियन ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। संत जेवियर स्कूल बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर में 113 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सूरज राज ने 25 व दिव्यांशु 16 रनों की पारी खेली। असगार्जियन के गेंदबाज ध्रुव राज ने 4, अभिज्ञान व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए।
असगार्जियन ने 13.2 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया। अभिषेक ने 21, कुश ने 40 व प्रिंस ने 18 रनों की पारी खेली। संत जेवियर जे गेंदबाज सूरज राज ने 2 विकेट लिए।
असगार्जियन के खिलाड़ी ध्रुव राज को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि डॉ तुफैल अहमद ने ध्रुव राज को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग सुधांशु रंजन ने किया। मौके पर ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, अमित तिवारी, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, मो जुनैद व आदित्य सहित अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि 27 नवंबर को माही स्पोर्ट्स ब्लू बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच मैच खेला जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को