एसीपी व सातवां वेतनमान की मांग को लेकर कॉलेज कार्यालयों में तालाबंदी, मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका प्रक्षेत्र के प्रक्षेत्रीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार से कॉलेज के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अपने मांगों के समर्थन में केकेएम कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यहां तक की कॉलेज के प्राचार्य कक्ष व कार्यालय में ताला चढ़ा दिया। हड़ताल का नेतृत्व कर्मचारी संघ के सचिव नीरज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एसीपी व सातवां वेतनमान मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। इससे पूर्व भी उपरोक्त मांगों को लेकर पिछले जुलाई माह में हड़ताल किया गया था। अगस्त तक मांग पूरा होने के आश्वासन पर हड़ताल को समाप्त किया गया था। बावजूद हमारी मांगों को पूरा नही किया गया है। जबतक मांग पूरा नहीं होगा, संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। शिक्षकेत्तर कर्मचार हड़ताल पर चले जाने से कॉलेज का प्रशासनिक एवं अन्य कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कॉलेज के कार्यालयों में परीक्षा विभाग को छोड़कर अन्य कार्यालय का कार्य बंद है। कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मौके पर संघ के रंजु कुमारी,उमा देवी,एस अंसारी, बुरू टुडु, मंयकेश रंजन, शिबू राय सहित अन्य मौजूद थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और