सीआरएम की टीम ने शुक्रवार की अंतिम दिन शहर सीएचसी अस्पताल व मंडरो प्रखंड पीएचसी अस्पतालों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए साहिबगंज पहुंची। कॉमन रिव्यू मिशन की टीम ने तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को अलग-अलग बंट कर काम किया। एक टीम ने पुराना सदर अस्पताल स्थित प्रसव कक्ष, एमसीएच,एनबीएसयू, एमटीसी, पीएचसी का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी टीम ने मंडरो पीएचसी में कई अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए फील्ड विजिट कर लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों व सेवाओं का अवलोकन किया। ग्रामीण इलाकों में सहिया व ग्रामीणों से जानकारी इकट्ठा की। टीम ने स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय पैरामीटर के अनुसार मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया, कुष्ठ, यक्ष्मा, मानव संसाधन और वित्तीय प्रबंधन जैसे कई विषयों की जानकारी ली। वहीं एमटीसी में व्यवस्था सुधार को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण में सीएस डॉ प्रवीण कुमार संथालिया, सीआरएम टीम में तमिलनाडु की डॉ प्रिया वसंथा कुमारी, जयपुर के डॉ रतन वर्मा, डॉ मनप्रीत सिंह, डॉ दीक्षा महाजन, डॉ मिथुन दत्ता, डॉ नवीन कुमार, डॉ अंकुर पुनिया, राज्य स्तरीय टीम में एसपीएमयू स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ कमलेश कुमार, एनएचएम स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अनिमा किस्कू, गुंजन खालको, मनीर अहमद, सुमित रंजन, सागर दास, अतिंद्र उपाध्याय, देवाशीष जाना, डॉ अनुज कुमार मंडल,डॉक्टर महमूद आलम और अन्य लोग शामिल थे। निरीक्षण के बाद टीम वापस रांची रवाना हो गई। जहां टीम स्वास्थ्य सचिव को खामियों से अवगत कराते हुए उन्हें सुधार को लेकर सलाह देगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक