जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डीटीओ, डीएमओ, सीओ, थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी माइंस एवं क्रशर का औचक निरीक्षण कर देखें कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है या नहीं, नहीं लगे रहने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें। साथ ही अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जांच के दौरान कोई भी वाहन बिना चालान या ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो,वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए एफआईआर 24 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ ही उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच करने एवं बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही कोल कम्पनियों को निर्देश दिया गया कि सभी कोयला लदे वाहनों में कम्पलीट कवर लगाकर ही ढुलाई करें। साथ ही सभी चेकपोस्टों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की

बैठक में विगत वर्ष एवं इस वित्तीय वर्ष में घटित सभी सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके घटित होने के कारणों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने भविष्य में दुर्घटनाओं को लेकर संवेदनशील रहने एवं सावधानी बरतने हेतु प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को