संजय यादव को मंत्री बनाए जाने पर राजद नेता मुन्ना यादव ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: गोड्डा राजद विधायक संजय प्रसाद यादव को झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर शहर के मछुआ सोसाइटी में राजद के प्रदेश महासचिव मुन्ना यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओ ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।इस मौके पर झारखंड राजद प्रदेश सचिव मुन्ना यादव ने मीडिया से बातें करते इंडिया गठबंधन के नेताओं को बधाई दी।साथ ही राहुल गांधी,हेमंत सोरेन,कल्पना सोरेन,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया।वही मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजद नेता मुन्ना यादव ने कहा कि गोड्डा विधायक संजय यादव के जिम्मे जो भी विभाग सरकार निर्धारित करेगी।श्री यादव झारखंड की जनता की सेवा शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।मौके पर राजद जिला महासचिव सोनू यादव,नीतीश यादव,आनंद सिंह,आदित्य सिंह, छोटू यादव,प्रीतम कुमार,नीतीश यादव,विकास चौबे,मुन्ना कुरैशी, अमन सिंह समेत दर्जनों आरजेडी महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक