बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध निकाला गया जानाक्रोश रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : बांग्लादेश और पाकिस्तान में में हो रहे हिंदुओं पर महाअत्याचार को लेकर गुरुवार को सर्व सनातन समाज के बैनर तले शहर के रेलवे मैदान से हिंदू संगठनों द्वारा विशाल जनाक्रोश रैली निकाली गई जो रेलवे मैदान से निकलकर गांधी चौक, हिरण चौक, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक, इंदिरा चौक ,रविंद्र चौक होते हुए सिद्धू कान्हू पार्क के समीप वीआईपी रोड पहुंचकर सभा में प्रणीत हो गई। इस रैली में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने भी भाग लिया। जनसभा में मुख्य रूप से मौजूद इस्कॉन मंदिर के राधेदामोदर दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति बद से बदतर है। वहां हमें बचाने वाला कोई नहीं है। जब शेख हसीना प्रधानमंत्री हुआ करती थी तब कुछ हद तक स्थिति ठीक थी। किंतु अब वहां के हालात बिल्कुल बदल गए हैं । आप वहां हरि नाम कीर्तन नहीं कर सकते हैं। अगर आप साधु वेश में चलते हैं तो तुरंत आपके साथ मारपीट प्रारंभ हो जाएगा। आपकी जान चली जाएगी। संत राधा दामोदर दास ने कहा कि मैं विश्व के लगभग 25 देशों में जाता आता हूं और सनातन धर्म का आवाज बुलंद करता हूं। उन्होंने कहा कि आप दुबई चले जाइए आपको कोई खतरा नहीं है। आप अपना पूजा पाठ कीजिए कीर्तन कीजिए कहीं रोक-टोक नहीं है। किंतु बांग्लादेश और पाकिस्तान में इसकी आजादी नहीं है। उन्होंने कहा जब हम बांग्लादेश जाते हैं तो फुल पैंट और शर्ट पहन लेते हैं। किंतु अब उसमें भी आफत है। हमारी मां बहने वहां सुरक्षित नहीं है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हिंदू देवी देवताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा । हिंदुओं के घर में घुसकर मारा पीटा जा रहा है। उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है। दुकानों और किसानों को लूटा जा रहा है। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम ,तोड़फोड़ पर चिंता जाहिर करते हुए इस्कॉन के सन्यासी चिन्मयकृष्ण दास की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में खुलकर हस्तक्षेप करने की अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए भारत सरकार तत्काल बांग्लादेश की सरकार से वार्तालाप करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं विश्व शांति और विश्व कल्याण ही मेरा उद्देश्य है। हम किसी भी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों से हिंसा प्रवृत्ति नहीं रखते हैं ना हिंसा करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन एवं बौद्धों पर हो रहे आक्रमण किसी भी कीमत में हम हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेंगे जल्द ही बांग्लादेश में हालात नहीं सुधारते हैं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बांग्लादेश में हो रहे हिंदू पर अत्याचार के विरुद्ध पूरे विश्व में इसका विरोध हो रहा है।वहीं जनसभा के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने समाहरणालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। मौके पर इस्कॉन मंदिर के राधा दामोदर दास जी महाराज सत्यवान गुरदास, प्रमोद बाबा, हरि नारायण यादव, संजीव कुमार झा देवकांत ,कृष्ण कुमार भगत , मृत्युंजय घोष, हिसाबी राय ,राम चंद्र दास सत्य सनातन संस्था से रंजित राणा ,सनातनी सागर, सनातनी अजय, हर्ष, सत्यम एवं अन्य सन्यासी संत आदि उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक