बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ नगर स्थित अंबेडकर चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा हिसाबी राय धर्मेंद्र त्रिवेदी रूपेश भगत शर्मिला रजक अनिकेत गोस्वामी सुशील साहा दीपक साहा जीतु सिंह संजीव साहा मौजुद थे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ना सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों वंचितों वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक पुरोधा भी थे।

 

भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि पूज्य बाबा साहेब भारतीय संविधान की शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे,जिन्होंने देश के दलितों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण और अस्पृश्यता उन्मूलन और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की लड़ाई लड़ी। भारत रत्न डॉ आंबेडकर ने समाज में फैली अस्पृश्यता और जातिवाद जैसी बुराइयों के खिलाफ आंदोलन किया और असमानताओं को समाप्त करने के लिए कई कदम उठाए वे एक महान न्यायविद,समाज सुधारक और भारतीय राजनीति के अग्रणी थे।उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसमें समानता,स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत को शामिल किया जो आज भी हमारे समाज के मूल सिद्धांत हैं।आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा सादर नमन।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन