मिर्जाचौकी में नकली जहरीली शराब बनाने वाली मिनी शराब फैक्ट्री का बड़ा खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मिर्जाचौकी: नीमगाछी शराब दुकान के पास एक घर के रूम में चल रहा था जहरीली शराब का गोरख धंधा जबकि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर के द्वारा जहरीली शराब बनाने वाली सामग्री जप्त भी किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी, मिर्जाचौकी मंडरो मुख्य सड़क के किनारे चल रहा था जहरीली शराब बनाने की काली कमाई का बड़ा खेल, और न जाने कितने समय से चल रहा था। जहरीली शराब सेवन करने वाले लोगों के लिए जहरीली शराब बोतल का मिनी फैक्ट्री, और ना जाने मिर्जाचौकी में और कहां-कहां ऐसी क्वार्टर शराब बनाने के लिए रखा गया है । इधर मौका पाकर कमरे में ताला मार कर नकली शराब बनाने वाले फरार हो गये,वहीं एक्साईज इन्स्पेक्टर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में बंद कमरे की ताला तोड़ा अन्दर में देखा गया कि खाली ब्लंडर की बड़ी बोतल 750 एमएल की लगभग 50पीस एवं ब्लंडर की खाली हो छोटी बोतल 180,एमएल लगभग 50पीस एवं रायल स्टेक की खाली छोटी बोतल लगभग 25पीस,12लीटर एक जार में लूज विदेशी शराब, एवं 360एम एल ब्लंडर की नकली शराब भरा हुआ लगभग तीस बोतल एवं स्टीकर एक्साईज इन्स्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा ने बरामद किया है, इस संबंध में एक्साईज इन्स्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि कमरे की तलाशी ली गई कमरे से खाली बोतल, स्टीकर, एवं लूज जार में विदेशी शराब,कुछ भरा हुआ बोतल बरामद किया गया है,इसे जांच करने के बाद ही,इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई किया जाएगा ,इसी दौरान नीमगाछी सरकारी विदेशी शराब की दूकान की जांच की गई, वहीं शराब की बोतल एवं कैस का मिलान किया गया। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से इस घर में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री चल रही थी, वही शुक्रवार को मिर्जाचौकी थाना प्रभार अमेरिका राम और उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर और उनके सहयोगी सिपाही के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई हालांकि इस छापेमारी में किसी के पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है और उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने प्रेस से बताया कि जो भी इस जहरीली शराब बनाने में सम्मिलित है उन्हें बक्सा नहीं जाएगा उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय