पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में आज से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के दृष्टिगत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। पुराना सदर अस्पताल से जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ संजय कुमार झा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली के जरिये लोगों को पोलियोरोधी खुराक शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि पूरे जिले में 1 लाख 89 हजार 342 बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किए जाएंगे। बूथ दिवस रविवार को होगा। जिलेभर में 1093 बूथ बनाए गए हैं। शत प्रतिशत बूथ कवरेज हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जैसे सहिया के माध्यम से घर-घर संदेश एवं शहरी क्षेत्र में माईकिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार सिंह, एसआरटीएल, डब्लूएचओ डॉ संजय कुमार सिंह, सर्विलेंस चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धारुन प्रसाद, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, जिला डाटा मैनेजर प्रताप कुमार, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक फहीम अख्तर, एएनएम, शहरी सहिया, एनसीसी सदस्य, कर्मचारी आदि ने भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक