संध्या महाविद्यालय के युवकों को सिखाया गया तनाव मुक्ति के उपाय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित हनुमान नगर मोहल्ला में शनिवार को 108 वीडियो दीप महायज्ञ संपन्न किया गया। महायज्ञ का संचालन विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई तीन बहनों की टोली के द्वारा किया गया। टोली में राजस्थान की तेजस्विनी लक्षकार उत्तराखंड की संजना चौधरी और अयोध्या की निष्ठा सिंह शामिल हैं। दीप यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तेजस्विनी ने गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित विभिन्न संस्कारों की चर्चा की। कहा कि जिसतरह सोने को अग्नि में गलाकर सुंदर जेवरात बनाए जाते हैं ठीक उसी प्रकार मानव को भी संस्कार के माध्यम से महा मानव बनाया जा सकता है। आज मनुष्यों में सबसे ज्यादा गिरावट संस्कार का ही हुआ है। हम वैदिक और सनातनी संस्कार को छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति के पीछे दौड़ लगाने में तुले हैं और इसका नतीजा है कि हम सभी बेवजह तनाव और दुख के गर्त में पड़े लक्ष्य विहीन जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सबों को गायत्री मंत्र जाप और लेखन करने की अपील की। इससे पहले टोली द्वारा शनिवार को सुबह संध्या महाविद्यालय में प्रेरक उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजीत कुमार चौधरी हरिहर प्रसाद मंडल शंकर साह शिवशंकर निराला सरिता पोद्दार श्वेता दत्ता रानी देवी जयंती शर्मा आदि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और