पिकअप वैन की चपेट में आया एक ही परिवार के लोग घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर : थाना क्षेत्र के डिस्कोमोड चौक पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक पिकअप वैन ने एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गया है । इस हादसे में घायल हुए लोगों में धर्मखांपाड़ा गांव निवासी रब्बेकूल शेख की 9 वर्षीय बेटी हाफिज खातून, 18 वर्षीय राहिद शेख और उनकी पत्नी साजिदा बीबी शामिल हैं। हाफिज खातून की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका एक पैर पिकअप वैन के नीचे कुचल गया है। परिजनों ने बताया कि रब्बेकू शेख अपने परिवार के साथ बनारस में मजदूरी का काम करते हैं, जिससे उनका परिवार चलता है। रविवार सुबह ही वे अपने निजी घर धर्मखांपड़ा आए थे और राशन डीलर के पास ई-केवाईसी के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में महेशपुर से मुराराई की ओर आ रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रास्ता पार करते समय रौंद दिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वैन में गंजा भरा हुआ चिलम मिला है, जिससे लोगों को शक है कि ड्राइवर गंजा पीकर गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह घटना घटी है। महेशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने घायलों को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में